अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बालोद : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम दल्लीराजहरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद की सचिव भारती कुलदीप जी ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं को शिक्षा, समान अवसर एवं सम्मान प्रदान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पैरालीगल वालेंटियर एवं अन्य उपस्थित लोगों ने भी महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के लिए समाज में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं समानता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। 
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.