जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर की जा रही निरंतर कार्रवाई
बालोद : कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत 10 एवं 11 मार्च को खनिज विभाग की टीम द्वारा गुरूर विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवैध परिवहन करते पाये जाने के कारण खनिज रेत के 08 एवं मिट्टी के 01 सहित कुल 09 वाहनों को जप्त किया गया है। जिसमें 02 हाईवा व 04 ट्रेक्टर मय ट्रॉली थाना आरक्षी केन्द्र मरकाटोला कैम्प, 01 हाईवा थाना आरक्षी केन्द्र कंवर, 01 हाईवा थाना आरक्षी केन्द्र सनौद तथा 01 ट्रेक्टर मय ट्रॉली थाना आरक्षी केन्द्र गुरूर के अभिरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी प्रकरणों में खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के प्रावधानों के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अवैध परिवहन के मामलों में इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी जिससे जिले के खनिज संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.