अफवाह फैला रहे है'',LPG संकट पर बोले बीजेपी नेता
बालोद : एलपीजी (LPG) सिलेंडर की किल्लत और आपूर्ति में रुकावट की खबरों के बीच, बालोद BJP ने इसे विपक्ष द्वारा फैलाई गई "अफवाह" और "भय का माहौल" (Fear-mongering) करार दिया है।
BJP के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बताया, देश में गैस का पर्याप्त स्टॉक है और आपूर्ति सामान्य है। उन्होंने कहा कि LPG की कमी का दावा पूरी तरह भ्रामक है, और सरकार हर घर तक निर्बाध गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बालोद BJP जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की कोई कमी नहीं है। भारत की कच्चा तेल आपूर्ति सुरक्षित है और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
जनसेवक राकेश यादव ने गैस आपूर्ति पर कहा कि देश के पास 4,000 करोड़ लीटर का पेट्रोलियम भंडार है और 40 देशों से तेल आयात होता है। घरेलू गैस उत्पादन 28% बढ़ाया गया है, अस्पताल और घरेलू आपूर्ति सुरक्षित है। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने और अफरातफरी पैदा करने का आरोप लगाया।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.