BJP की नई कार्यसमिति में 'बालोद एंट्री' किसान नेता को जगह,पूर्व जिलाध्यक्ष का भी नाम शामिल

बालोद : BJP ने 178 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति का गठन कर दिया है। नई कार्यसमिति में CM विष्णुदेव साय समेत किसान नेता BALOD भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू को शामिल किया है। स्थायी आमंत्रित सदस्य के तौर पर बालोद BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार को जगह दी गई है। 

छत्तीसगढ़ BJP की कार्यकारिणी में पहले ही संगठन और संघ की पसंद यशवंत जैन को महामंत्री बनाया गया है और अब पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में एक बार फिर BALOD को महत्व मिला है।  

पवन साहू और कृष्णकांत पवार BALOD की राजनीति में ऐसे नेता हैं जिन्हें 'जमीनी नेता' माना जाता है, दोनों अपनी विचारधारा, सक्रियता और आम जनता के बीच उपस्थिति के कारण जमीनी नेताओं की सूची में शामिल हैं। 

प्रदेश संगठन में स्थानीय नेताओं को महत्व मिलने  से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और समर्पण देखा जा रहा। वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में संगठनात्मक बैठकें और प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं की ऊर्जा बढ़ा रहे हैं, जिससे संगठन और अधिक सशक्त हो रहा है।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.