कंवर ग्रामीण साहू समाज की कर्मा जयंती कलश यात्रा में सम्मिलित हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू
बालोद : ग्रामीण साहू समाज कंवर की कर्मा जयंती 19 मार्च को कलश यात्रा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर कर्मा भवन, शिव चौक, बाजार चौक, आबादी पारा, चण्डी मंदिर से पूजा-अर्चना कर नरसिंग नाथ पारा से साहू सदन में मुख्य अतिथि डां. सौरभ साहू जी, जनपद अध्यक्ष गुरूर सुनीता संजय साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिर्रीटोला 'पुरूर' टुकेशवर पाण्डेय, जनपद सदस्य ममता विजय गौतम, परिक्षेत्र अध्यक्ष कंवर नीलकंठ साहू, सरपंच बालचंद टंडन, उपसरपंच नवीन आंनद पटेल, प्राधिकृत सोसायटी अध्यक्ष छगन लाल साहू, भाजपा नेता संजय साहू, धन्नू लाल टंडन, डेमन लाल साहू, द्वारा दानवीर भामाशाह भवन, टीनासेड लोकार्पण एवं स्वागत् सम्मान कार्यक्रम पश्चात सम्पन्न हुआ ।
इस अवसर पर ग्रामीण पदाधिकारी गण घनाराम जेठमल, छगन लाल साहू, त्रिलोकी गजपाल, यमलेश साहू, राधिका साहू, त्रिवेणी साहू, गीता साहू, ईश्वर लाल साहू, नंदकिशोर साहू, जागेशवर साहू, गोकुल साहू, नोहर कलिहारी, अजित साहू, चिंतर सिंह साहू, रमेश साहू, भानू साहू, संजीवन लाल साहू, अम्पी लाल साहू सहित माताएं सहित स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.