कोतवाली पुलिस के द्वारा सट्टा पट्टी के साथ 01 खाईवाल को किया गिरफतार
बालोद : अवैध रूप से जुआ, सट्टा, शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा थाना बालोद के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार किया गया।
जिसके तारतम्य में दिनांक 18.03.2026 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन/देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि तांदुला नदी पुल शमशान घाट गेट के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना- अपना नाम:- मनोज सोनकर पिता जोहरित सोनकर उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 टिकरापारा बालोद थाना व जिला बालोद का होना बताया। जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, 01 नग डाट पेन, नगदी रकम 6320 रू.बरामद कर अप.क्र 126/26 धारा 6 छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 2022 के तहत कायम किया गया है।उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रधान आरक्षक दुर्याेधन यादव, आरक्षक संजय सोनी, बनवाली साहू की सराहनीय भूमिका रही है।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.