प्राथमिक शालाओं में हुआ बाल मैत्री कार्यक्रम का आयोजन

बालोद - आंगनबाड़ी केन्द्र से प्राथमिक शाला में बच्चों के सुगम ट्रांजिशन हेतु जिले के प्राथमिक शालाओं में बाल मैत्री कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बाल मैत्री कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के 04 से 06 वर्ष की आयु के बच्चों को प्राथमिक शाला के वातावरण से परिचित कराना और स्कूल के प्रति सहजता विकसित करना है। इस पहल से बच्चों में मित्रता, आपसी सहयोग और समझ विकसित होगी, जिससे भविष्य में उनके स्कूली जीवन की नींव मजबूत होगी। बाल मैत्री कार्यक्रम अंतर्गत  प्रति माह एक निर्धारित दिवस पर आंगनबाड़ी के बच्चों को नजदीकी प्राथमिक शाला का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान बच्चों को न केवल शाला परिसर से परिचित कराया जाएगा, बल्कि उन्हें कक्षा पहली के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ मिलने-जुलने का अवसर भी मिलेगा। वातावरण को आनंदमयी बनाने के लिए बालगीत, कहानी सुनाने, सामूहिक खेल और रचनात्मक गतिविधियों जैसे आयोजन किए जाएंगे। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे स्कूल को एक सुरक्षित व सुखद स्थान के रूप में देख पाएंगे।
 
रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.