प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जारी है जागरूकता गतिविधि

बालोद - प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता गतिविधि निरंतर जारी है। आज ग्राम पंचायत ओरमा के आश्रित ग्राम मेढकी में प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने के उद्देश्य को लेकर रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया तथा लोगों ने प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहभागिता प्रदान करने की शपथ ली। इस प्लास्टिक मुक्त अभियान अंतर्गत जागरूकता रैली में सरपंच श्रीमती मंजूलता परस साहू सहित संतोष साहू, रोशनी साहू, संतोष साहू, ललिता ठाकुर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.