कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं
बालोद : कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खर्रा के गौरी बाई देशमुख, श्रीमती मीना बाई एवं मीनाक्षी देशमुख ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह ग्राम परसाडीह के सरपंच ने गांव में नाली निर्माण कराने, अर्जुंदा तहसील के ग्राम परसतराई के हर्ष कुमार ने दिव्यांग पेंशन एवं ग्राम खर्रा के मीना बाई ने विधवा पेंशन दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही जनदर्शन में आज अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने ग्राम परसदा के अस्थि बाधित दिव्यांग श्री दिनेश कुमार साहू को बैटरी चलित ट्राय सायकिल तथा ग्राम लाटाबोड़ के श्रवण बाधित बुजुुर्ग श्री धनीराम को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.