बालोद के पांची सिनेमा में 28 मार्च शनिवार को केरला स्टोरी 2 का विशेष शो प्रदर्शित किया गया
बालोद : इस आयोजन में विशेष रूप से निशा योगी,कमल पनपालिया,विनोद जैन,धर्म जागरण मंच संयोजक राज सोनी, प्राची लालवानी, दिनेश तापड़िया, सामाजिक कार्यकर्ता विनय नामदेव, विवेक पाटीदार, धर्मेंद आहूजा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
फिल्म की शुरुआत के पूर्व आयोजन समिति के सदस्य धीरज शर्मा द्वारा इस शो के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए, सभी छात्राओं को लव जिहाद की मानसिकता को समझाया तथा लव जिहाद का राष्ट्र व धर्म पर क्या दुष्परिणाम होंगे यह समझाया।
इन सभी आयोजकों की अच्छी सोच को देखते हुए शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारी बंधुओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी सहभागिता प्रदान की। फिल्म समापन के पश्चात जिला मंत्री निशा योगी ने सभी छात्राओं को सामाजिक जागरूकता व धर्मनिष्ठा की शपथ दिलाई।
उसके पश्चात अंत में कमल पनपालिया ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस शो में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जनपद सदस्य ममता साहू,बलराम गुप्ता, संदीप लोढ़ा,आशा पटेल, प्रीति देशमुख, सुनिता,मनहर प्रीति साहू, प्रदीप साहू,सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इस शो का मुख्य उद्देश्य देश की मातृशक्ति को जागरूक करना। तथा लव जिहाद की सच्चाई से उनको अवगत करना था। तथा अपने माता पिता, परिवार के साथ धर्म निष्ठता का पालन करना। आयोजकों की उम्मीदों अनुरूप इस शो में मातृशक्ति की जागरूकता व उत्साह बहुत ही सराहनीय रहा।
इस आयोजन में शासकीय कॉलेज बालोद, अरिहंत स्कूल, महावीर स्कूल, गुरुकुल स्कूल, सरस्वती शिशु, किंडर गार्डन स्कूल, शासकीय आई टी आई लोहारा, कन्नेवाडा स्कूल सहित जिले भर की अन्य छात्राओं ने भी भाग लिया।
इस फिल्म को देखने के पश्चात सभी दर्शक लव जिहाद की सच्चाई जानकर भावुक हो उठे तथा शो के अंत में सभी ने धर्म के प्रति निष्ठा रखते हुए लव जिहाद को नष्ट करने की प्रतिज्ञा ली।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.