प्रभावी पदार्थों के अवैध बिक्री, तस्करी की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई
बालोद : कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में बालोद जिले में मनः प्रभावी पदार्थों के अवैध बिक्री, तस्करी की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में जिले में मनः प्रभावी पदार्थों के अवैध बिक्री, तस्करी की रोकथाम की पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने तथा इसके संबंध में जनजागरूता अभियान चलाने के उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग और कृषि एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जरूर उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री जेएल उइके, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम, उप पुलिस अधीक्षक श्री बोनीफास एक्का, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री कौशिक ने विभागवार जिले में मनः प्रभावी पदार्थों के अवैध बिक्री, तस्करी की रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नशामुक्ति हेतु मेडिकल सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए जिला अस्पताल में विशेष कक्ष भी क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा जिले के रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर मनः प्रभावी पदार्थों के बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु चिन्हित स्थानों पर नियमित रूप से जाँच किया जा रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जिले के स्कूल, काॅलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के अलावा अन्य चिन्हित स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर नशापान से दूर रहने की समझाईश दी जा रही है।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.