गुण्डरदेही भाजपा कार्यालय में मना स्थापना दिवस

बालोद : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज 6 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण कर की गई। इसके पश्चात भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, भाजपा नेता अश्वनी यादव, जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी और मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने रेखांकित किया भाजपा का गौरवशाली इतिहास
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन और भाजपा नेता अश्वनी यादव ने भाजपा के इतिहास और विचारधारा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा:
"भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक विचार है। अंत्योदय के मंत्र के साथ हमने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जो 'राष्ट्र प्रथम' की नीति पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।"
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री विनोद चंद्राकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ चोपड़ा, पुष्पेंद्र चंद्राकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश राजा सोनकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोषी साहू, मंडल कोषाध्यक्ष छगन सोनकर, मंडल उपाध्यक्ष एवं पार्षद हरीश निषाद, पार्षद सेवक महिपाल, रविकांत सोनकर, सूरज यादव, शंकर यादव, भारत साहू, रवि देवांगन, दिलीप कुल्हारे, कोमल सोनकर, ईश्वर यादव, सुरेश सोनी, योगेश्वर साहू सहित भारी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.