गुण्डरदेही ब्लाक के ग्राम सतमरा में धान उपार्जन केंद्र में एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया
सिकोसा : गुण्डरदेही ब्लाक के ग्राम सतमरा में धान उपार्जन केंद्र में एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। केंद्र में कार्यरत तौलक ने आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है कि स्टॉक में 675 कट्टा (बोरा) धान कम शॉर्टेज पाया गया है। इस संबंध में एक लिखित पंचनामा भी तैयार किया गया है, जिसमें दोषी व्यक्ति ने गबन की गई राशि और धान की भरपाई करने का वादा किया है।
क्या है पूरा मामला-
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुण्डरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सतमरा निवासी दक्षराज साहू पिता स्व. शिवदयाल साहू ने वर्ष 2025-2026 के लिए धान उपार्जन केंद्र में तौलाई और छल्ली करने का ठेका लिया था। हाल ही में हुए भौतिक सत्यापन के दौरान भारी मात्रा में धान गायब मिला। पंचनामे में तौलक ने स्वीकार किया है कि 'किसी कारणवश' खरीदी और बारदाना स्टॉक में 675 कट्टे कम हो गए हैं। और मिलर को 83.50 क्विंटल एवं फड़ में 57.48 क्विंटल कमी आया है, अभी वर्तमान स्तिथि में 300 कट्टा (बोरा) धान भरपाई करने की बात तौलक दक्षराज ने स्वीकारी है। साथ ही 15 दिन के भीतर 375 बोरा धान और शार्टेज की राशि वहन करने की बात कही गई है।
शॉर्टेज का चौंकाने वाला आंकड़ा-
दस्तावेज में कमी का जो विवरण दिया गया है, वह केंद्र के प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े करता है बता दे कि मिलर शॉर्टेज 83.50 क्विंटल, फड़ शॉर्टेज, 57.48 क्विंटल और कुल कमी 675 कट्टे धान कम पाया गया।
कार्रवाई के डर से 'सहमति पत्र' का खेल-
द्वारा मामला उजागर होने के बाद, आरोपी तौलक ने पंचनामा लिखकर अपनी गलती स्वीकार की है। उसने आश्वासन दिया है कि वह तत्काल 300 कट्टा धान जमा करेगा और शेष 375 कट्टे व शॉर्टेज की राशि का भुगतान 15 दिनों के भीतर कर देगा। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में धान केंद्र से कैसे गायब हो गया ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि यह केवल एक व्यक्ति की गलती नहीं बल्कि एक संगठित भ्रष्टाचार हो सकता है। यदि समय रहते जांच नहीं हुई, तो सरकारी खजाने को लाखों का चूना लगना तय है। वही इस मामले पर पंचनामे पर गांव के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों और गवाहों के हस्ताक्षर हैं, जो इस गड़बड़ी की पुष्टि करते हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करता है या केवल 'भरपाई' करवाकर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक


No Previous Comments found.