वनमण्डल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं पूर्व माध्यमिक शाला में वाटर कूलर एवं वाटर प्यूरीफायर प्रदान किया गया
बालोद : वनमण्डल बालोद और वन प्रबंधन समिति भैंसबोड़ द्वारा डौण्डी विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसबोड़, पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसबोड़ को वाटर कूलर और वॉटर प्यूरीफायर प्रदान किया गया। इस अवसर पर वनमंडल अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, उपवन मंडल अधिकारी दल्लीराजहरा श्री एम. सी. डाहिरे, उपवन मण्डल अधिकारी बालोद श्री किशोरी लाल साहू, परिक्षेत्र अधिकारी बालोद, वन प्रबंधन समिति भैंसबोड़ के अध्यक्ष श्री महेश निषाद, सरपंच ग्राम पंचायत भैंसबोड़ श्री चित्रकान्त ठाकुर, वन विभाग के कर्मचारी, ग्रामवासी और स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.