कलेक्टर ने धान उठाव के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक

बालोद :  कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत जिले के सहकारी समितियों में शेष धान के तत्काल उठाव के संबंध में सहकारिता, खाद्य, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले के सहकारी समितियों में उठाव हेतु शेष धानों का तत्काल उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सहकारी समितियों में भौतिक रूप से बिल्कुल भी धान उठाव हेतु शेष नही होना चाहिए। बैठक में उन्होंने सहकारी समितियों में उठाव हेतु शेष रह गए धान की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने सभी शाखा प्रबंधकों को इसकी निरंतर माॅनिटरिंग कर सहकारी समितियों से शेष धान का शीघ्र उठाव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आरपी राठिया, जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी श्री टिकेन्द्र राठौर एवं अन्य अधिकारियों के अलावा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा प्रबंधकगण उपस्थित थे। 

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.