गुंडरदेही विधानसभा स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

बालोद : लोकसभा अध्यक्ष कांकेर जसवंत सिन्हा एवं छाया विधायक गुण्डरदेही के नेतृत्व में गुंडरदेही विधानसभा स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 350 से 400 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार, बूथ निर्माण तथा आगामी पलारी में होने वाले चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित साथियों ने अपने-अपने विचार साझा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव की रणनीति पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से 
वदुदवालम, सूरज उपाध्याय, बालक साहू, कैलाश बंजारे, चौंवेद्र, भुनेश्वर, तारेंद्र, घनश्याम चंद्राकर, पुनारद, होमेंद्र एवं यशमिता सोनवानी सहित अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा। सभी साथियों ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने तथा आने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।
इतनी भीष्म गर्मी में सभी लोग उपस्थित हुए और सहयोग़ दिये उसके लिए सभी को जसवंत सिन्हा ने धन्यवाद दिया और आभार वयक्त किये।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.