अक्ती तिहार पर BJP ने दी बधाई, किसानों की समृद्धि की कामना
बालोद : अक्ती तिहार के पावन अवसर पर भाजपा जिला BALOD संगठन ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जिला संगठन ने अपने संदेश में कहा कि अक्ती तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और खुशहाली का प्रतीक है। BJP के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बताया, यह पर्व विशेष रूप से किसानों के लिए नए वर्ष की शुरुआत का संकेत देता है, जिसमें वे नई उम्मीदों और उत्साह के साथ खेती-किसानी का कार्य प्रारंभ करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान भाई-बहनों की मेहनत ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उनकी समृद्धि से ही राज्य का सर्वांगीण विकास संभव है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने सभी किसानों के उज्ज्वल भविष्य, अच्छी फसल और सुख-समृद्धि की कामना की है। श्री देशमुख ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और संस्कारों की जीवंत झलक है, जो समाज में आपसी प्रेम और परंपराओं के संरक्षण का संदेश देती है। जनसेवक राकेश यादव ने सभी नागरिकों से इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने और अपनी संस्कृति को संजोकर रखने की अपील की है।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक


No Previous Comments found.