विकास की राह में एक और मज़बूत कदम
बालोद : माननीय DEPUTY CM एवं विभागीय मंत्री अरुण साव जी के द्वारा साहू सदन के पास बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य (वार्ड क्रमांक 15) के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
बालोद नगर पालिका के छोटे कद के 'पार्षद' दीपक लोढा ने जनहित के इस कार्य को प्राथमिकता देने के लिए माननीय मंत्री अरुण साव एवं बालोद BJP जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख का आभार जताया है।
पार्षद ने कहा कि, जनता की सुविधा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही BJP सरकार की प्राथमिकता है। इस राशि से क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
माननीय मंत्री जी की घोषणा के परिपालन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने BALOD नगरपालिका को बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए अधोसंरचना मद अंतर्गत 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक


No Previous Comments found.