पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026

बालोद :  प्रदेश BJP संगठन का प्रदेश के 36 संगठन जिलों में 5 से 20 मई के बीच में प्रशिक्षण वर्ग होगा। जहां प्रदेश के 11 दिग्गज विशेषज्ञ अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण देने जाएंगे और भाजपा की रीति-नीति के बारे में बताएंगे। 

वहीं प्रशिक्षण वर्ग के जिलों के प्रभारियों को वहां पर दो दिनों तक रहना जरूरी होगा। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को हुई प्रांतीय काशाला में सभी जिलों से संभावित तारीखें लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है। 

मंडलों में सात विषयों पर प्रशिक्षण वर्ग हुआ था। अब जिलों में 11 विषयों में प्रशिक्षण वर्ग होगा। इनके लिए अलग-अलग वक्ता जाएंगे। 

जो विषय विशेषज्ञ हैं, उनमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, महामंत्री यशवंत जैन सहित और कई वक्ता हैं। ये ही जिलों में जाकर अपने विषयों पर प्रशिक्षण देंगे।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.