जनगणना 2027 के संबंध में बालोद जिले में अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण निरंतर जारी

बालोद : कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित करने हेेतु जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज संयुक्त जिला कार्यालय के आॅडिटोरियम में सभी प्रभारी अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर्स की बैठक आयोजित कर 01 मई से 30 मई तक आयोजित होने वाली जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों के गणना कार्य के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। इस दौरान आम नागरिकों को आॅनलाईन स्वगणना पत्र की जानकारी भरने के संबंध में भी जानकारी देने को कहा गया। इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अजय किशोर लकरा, डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती प्राची ठाकुर सहित जनगणना कार्य में लगे अधिकारीगण उपस्थित थे। 
 
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.