नियमों को ताक पर रख तेंदूपत्ता परिवहन करने वालों पर गिरी गाज
नियमों को ताक पर रख तेंदूपत्ता परिवहन करने वालों पर गिरी गाज, डीएफओ की सख्त कार्रवाई
बालोद - तेंदूपत्ता परिवहन में अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ वन विभाग अब कड़े रुख में नजर आ रहा है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, परिवहन अनुमति (TP) में दर्ज मात्रा से अधिक तेंदूपत्ता ले जाते पाए जाने पर DFO अभिषेक अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है।
नियमित जांच के दौरान वन विभाग की टीम ने पाया कि परिवहन कर रहे वाहनों में बोरों की संख्या टीपी (Transport Permit) में दर्ज निर्धारित मात्रा से काफी अधिक थी। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए बालोद DFO ने तत्काल प्रभाव से माल और वाहनों की जब्ती के निर्देश दिए।
BALOD डीएफओ ने स्पष्ट कर दिया है कि परिवहन के नियमों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जांच टीम को निर्देश दिए गए हैं कि सभी मुख्य मार्गों और चेक पोस्टों पर निगरानी बढ़ाई जाए। टीपी और भौतिक स्टॉक का मिलान अनिवार्य रूप से किया जाए।
गौरतलब हो कि तेंदूपत्ता को "हरा सोना" कहा जाता है और इसका परिवहन छत्तीसगढ़ वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम के तहत नियंत्रित होता है।
संवाददाता - रमेश कुमार चेलक


No Previous Comments found.