चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को मिली सफलता
बालोद : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कि प्रार्थी हरिश कुमार साहू पिता प्रेमलाल साहू उम्र 24 वर्ष पता ग्राम डेंगरापार, थाना व जिला बालोद (छ.ग.) ने दिनंाक 01.05.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 30.04.2026 को अपने स्कूटी क्र. ब्ळ 24 3407 में बस स्टैण्ड बालोद से बालोद रिसार्ट घूमने आमापारा बालोद नहर-नाली के रास्ते जाते समय दोपहर 03ः20 बजे नहर-नाली में पुलिया मोड़ पडरी रीया पेंड के पास पहुचे थे उसी समय पीछे तरफ से 01 गाढ़ा हरा रंग के स्कूटी में 03 लड़का आकर प्रार्थी के स्कूटी के सामने अपने स्कूटी को खड़ा कर प्रार्थी को रोककर जिसमें 01 लड़का जिसका छोटा बाल हल्का मोटा सांवला, 02 लड़का छोटा बाल वाला हल्का मोटा सांवला लड़का एवं 03 लड़का खुंजरी बाल वाला हट्टा कट्टा सांवला लड़का ने मिलकर प्रार्थी को मां-बहन की अश्लील गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट कर 02 आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू को दिखा कर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के पर्स में रखे 300 रूपए नगदी, चांदी की चैन किमती 6000/- रूपए एवं स्मार्ट वॉच किमती 1000/- रूपए कुल किमती 7300/- रूपए को लूट कर एवं प्रार्थी की स्कूटी क्र. ब्ळ 24 3407 को नहर-नाली पार से नीचे गिराकर नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 204/2026 धारा 126(2), 296, 351(3), 115(2), 309(6), 324(2), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में हाल थाना प्रभारी उप.निरी. कमला यादव द्वारा आरोपियों को पकड़ने एक विशेष टीम गठित किया गया, गठित टीम द्वारा संदेही 01.विक्रम ठाकुर पिता रोहित ठाकुर उम्र 22 वर्ष पता कुंरूपारा बालोद थाना व जिला बालोद 02.लीगल यादव पिता स्व. घनश्याम यादव उम्र 19 वर्ष, पता पचरीपारा कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी, वर्तमान कुंदरूपारा बालोद थाना व जिला बालोद (छ.ग.) का पता तलाश कर पुछताछ करने पर बताया कि दिनांक 30.04.2026 को अन्य आरोपी अमित कुमार ठाकुर पता खाल्हेपारा बालोद के साथ उनके गाढा हरा रंग के स्कूटी से तीनों शराब पीने के लिये आमापारा बालोद के नहर नाली के रास्ते बैठकर शराब पिए, शराब पीने के बाद और शराब पीने का मन होने पर लूट-पाट करने का योजना बनाकर नहर-नाली के रास्ते से 01 स्कूटी में एक लड़का अकेले जा रहा था जिनसे शराब पीने के लिए रूपए लूटने के लिए स्कूटी वाले लड़के का पीछा करते हुए नहर-नाली के रास्ते में सून-सान जगह पर स्कूटी वाले के सामने अपनी स्कूटी को खड़ा कर उसे रोककर उनके पर्स से 300 निकाले जिसके बाद तीनो आरोपी ने मिलकर गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट कर लड़के को चाकू को दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके गले में पहने चांदी की चैन हाथ में पहने स्मार्ट वॉच को निकालकर रख लिया। जिसके बाद तीनो ने उस लड़के के स्कूटी को नहर-नाली के पार से नीचे गिरा कर लूट किए 300 रूपए से शराब खरीदकर पीना बताये। प्रकरण में आरोपी विक्रम ठाकुर से लूटे
हुये चांदी की चैन किमती 6,000 रूपये को एवं घटना के दौरान उपयोग किये चाकू एवं घटना में प्रयुक्त एक नग स्कूटी सोल्ड कीमती करीबन 90,000 रू.को जप्त किया गया। आरोपी विक्रम एवं लीगल यादव को दिनांक 03.05.2026 के क्रमशः 11.00, 11.10 बजे गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना के दौरान 25. 27 आर्म्स एक्ट की धारा जोड़ी गई है। दिनांक 04.05.2026 के 12.50 बजे आरोपी अमित कुमार ठाकुर पिता रोहित कुमार ठाकुर उम्र 27 वर्ष निवासी महादेव भवन के पास खाल्हे पारा वार्ड क्रं 11 बालोद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में उप.निरी कमला यादव, सउनि सुरज साहू, प्र.आर. 1732 योेगेश सिन्हा, प्र.आर. 1603 दुर्याेधन यादव, आरक्षक 514 मनीष राजपुत, आरक्षक 36 मोहन कोकिला, आरक्षक 1948 बनवाली साहू, आरक्षक 339 संजय सोनी, आरक्षक 06 लक्ष्मण साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक


No Previous Comments found.