आत्मनिर्भर मंडल जुंगेरा की प्रथम मासिक बैठक में शामिल हुए जिला महामंत्री मंडल प्रभारी श्री राकेश यादव जी

बालोद : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आत्मनिर्भर मंडल जुंगेरा की प्रथम मासिक बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। बैठक में जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी राकेश यादव जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

बैठक में भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर विशेष चर्चा की गई। राकेश यादव जी ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति के अनुसार प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को धरातल पर उतारना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को विजय प्राप्त करने के लिए बूथ सशक्तिकरण, मतदाता संपर्क, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और संगठनात्मक अनुशासन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री पवन साहू, वरिष्ठ नेता छगन देशमुख, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख एवं जिला मंत्री व पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ने भी अपने उद्बोधन में पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष अरुण साहू के स्वागत भाषण से हुई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा ने किया, जबकि अंत में महामंत्री सांतनु साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रही।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.