'जन-जन का यह अभूतपूर्व जनादेश--- भाजपा बालोद जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख

विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है- जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास मजबूत नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत- पवन साहू यह विजय प्रत्येक कार्यकर्ता के कठिन परिश्रम समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम- राकेश छोटू यादव यह सिर्फ जीत नहीं यह विचार संघर्ष और राष्ट्रवाद की प्रचंड विजय- कमल पनपालिया पश्चिम बंगाल से अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर बालोद जिला कार्यालय में भव्य जश्न कार्यकर्ताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह,पश्चिम बंगाल से देश के अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय के उपलक्ष में जिला कार्यालय वालों में भव्य रूप से जश्न मनाया गया इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और उल्लास देखने को मिला जिला कार्यालय परिसर जयकारो, नारों और ढोल नगाड़ों की धूल से गूंज उठा।

जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देश वासियों का अटूट विश्वास है, जो विधान सभा चुनाव के परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है। चुनावी नतीजों पर जिलाध्यक्ष देशमुख ने कहा कि,"पश्चिम बंगाल में पहली बार,असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा (NDA) गठबंधन की सरकार बनना इसी अगाध विश्वास का परिणाम है। जन-जन का यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नए भारत-विकसित भारत' के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान करेगा।" 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि "इस ऐतिहासिक विजय हेतु बंगाल,असम और पुडुचेरी के सभी समर्पित पदाधिकारियों,कर्मठ कार्यकर्ताओं व विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।" इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन साहू ने कहा कि यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास, मजबूत नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, और जनता ने एक बार फिर भाजपा की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है।

जिला महामंत्री राकेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह विजय प्रत्येक कार्यकर्ता के कठिन परिश्रम, समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यही उत्साह और ऊर्जा भविष्य में भी पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम के दौरान जिलामंत्री द्वय सुरेंद्र देशमुख एवं प्रेम साहू ने कहा कि भाजपा की यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं,बल्कि राष्ट्रहित, विकास और सुशासन की विचारधारा की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी प्रकार निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।

 
जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया ने  पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक जीत पर कहा-माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी एवं समस्त नेतृत्व को कोटि-कोटि नमन, जिनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम ने असंभव को संभव किया। यह विजय बंगाल की सभी नारी शक्ति को समर्पित है, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी का भरोसा किया। बंगाल के हर वीर कार्यकर्ता को दिल से नमन—आपकी मेहनत, आपका समर्पण और आपका जोश ही इस ऐतिहासिक विजय की असली ताकत है! 

यह विजय नए भारत के आत्मविश्वास, संगठन शक्ति और जन-जन के विश्वास का उद्घोष है!

अंत में अरुण साहू मंडल अध्यक्ष एवं दानेश्वर मिश्रा महामंत्री ,सन्तानु साहू महामंत्री के आह्वान पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में भी इसी प्रकार शानदार सफलता हासिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा सदस्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिससे पूरे आयोजन में विशेष ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।


रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.