जनगणना 2027: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने समय पूर्व मकान सूचीकरण का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करने वाले प्रगणकोें को किया सम्मानित

बालोद : जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य को समयपूर्व करने पर कलेक्टर ने जिले के 50 प्रगणकों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं जनगणना 2027 के राष्ट्रीय अभियान अंतर्गत कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में जिले के 50 प्रगणकों द्वारा मकान सूचीकरण के महत्वपूर्ण कार्य को समय-सीमा से पूर्व और शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ पूर्ण किया गया है। जनगणना 2027 के इस महत्वपूर्ण कार्य को समयपूर्व शतप्रतिशत पूरा करने पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी प्रगणकों को संयुक्त जिला कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह भविष्य की योजनाओं और राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने प्रगणकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि निर्धारित समय से पहले लक्ष्य प्राप्त करना आपकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता और टीम भावना का परिचायक है। आप सभी ने जमीनी स्तर पर जिस बारीकी से काम किया है, वह पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री अजय किशोर लकरा, सहायक जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती प्राची ठाकुर, राज्य जनगणना नोडल अधिकारी श्री यशवर्धन सिन्हा, जनगणना शाखा प्रभारी श्री देवेन्द्र साहू आदि मौजूद थे। 
  जनगणना 2027 अंतर्गत आज सम्मानित होने वाले प्रगणकों में डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम दानीटोला के प्रगणक श्री टिकेश कुमार, ककरेल के प्रगणक श्री हलधर प्रसाद साहू, देवपाण्डुम के प्रगणक श्री लालमनी साहू, रजही के प्रगणक श्री ओमप्रकाश सोयाम, जमरूवा के प्रगणक सीमा डामले, ठेमाबुजुर्ग के प्रगणक श्री गजेन्द्र कुमार रावटे, पेटेचुआ और रजोलीडीह के प्रगणक श्री धनीराम बारले शामिल हैं। इसी प्रकार दल्लीराजहरा के प्रगणक प्रेमलता कुलदीप, उत्तरा कोरेसी, राहुल कुमार बेलचंदन और उषा उर्वाशा शामिल हैं। चिखलकसा के प्रगणक प्राची, धर्मेन्द्र कुमार ठाकुर, विजयलक्ष्मी सोनी, हेमंत गुप्ता, खुश्बू साहू और जेएस ठाकुर शामिल हैं। डौण्डीलोहारा के ग्राम दुर्गीटोला के प्रगणक श्री योगेन्द्र कुमार चुरेन्द्र, अर्जुन्दा तहसील के प्रगणक श्री राजेश कुमार सेवता, श्री लक्ष्मण कुमार साहू, श्री तोरण लाल देवांगन, बालोद तहसील अंतर्गत प्रगणक श्री मनीष कुमार देशमुख, श्री रविकुमार साहू, श्री भीखू राम निषाद, श्री विजेन्द्र पिल्ले और श्री संतोष कुमार विश्वकर्मा, गुण्डरदेही तहसील के ग्राम खुटेरी रंग के प्रगणक सोनल साहू, गुण्डरदेही की प्रगणक नेहा गुप्ता, गुरूर तहसील के ग्राम रूपुटोला के प्रगणक श्री कमलकांत रत्न, पलारी के प्रगणक श्री तामेश्वर लाल साहू, श्रीमती लाकेश्वरी साहू, श्री मुकेश कुमार साहू, श्रीमती राधिका साहू, और श्री अभिनव जंघेल शामिल हैं। सम्मानित होने वाले प्रगणकों ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला प्रशासन के सहयोग और निरंतर मिल रहे मार्गदर्शन को दिया। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी ऊर्जा के साथ आगामी मुख्य जनगणना कार्य में जुटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह मकान सूचीकरण का कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ है, उसी तरह जिले के अन्य लक्ष्य भी समय पर हासिल किए जाएंगे। 
क्रमांक/131/ठाकुर
 
रिपोर्टर : रमेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.