प्रथम कार्यसमिति बैठक एवं प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

बालोद :  भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा आज भाजपा जिला कार्यालय, जुंगेरा में जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक एवं “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती संध्या पारगनिहा ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता में निहित है। उन्होंने सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को साथ लेकर समयबद्ध एवं संगठित रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक नियमित बैठकें आयोजित करने पर जोर देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने का आग्रह किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से कर रहे हैं, लेकिन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर सजग एवं सक्रिय रहने की आवश्यकता है।

प्रदेश लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर चलने वाला संगठन है तथा आने वाले समय में सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के संबंध में जिला प्रशिक्षण प्रभारी शिरीष अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी समय में आयोजित होने वाले दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, विभिन्न सत्रों के विषय, वक्ताओं की जिम्मेदारियां एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम होगा। आवासीय प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अध्ययन, संवाद एवं व्यावहारिक अभ्यास का अवसर प्राप्त होगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और अधिक मजबूत होगी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रशिक्षण के दौरान पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं, सोशल मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क, चुनाव प्रबंधन तथा सेवा कार्य जैसे विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

प्रत्येक सत्र को प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने हेतु अनुभवी वक्ताओं की नियुक्ति एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम तैयार करने पर सहमति बनी। साथ ही भोजन, आवास, पंजीयन, अनुशासन, तकनीकी सहयोग एवं प्रचार-प्रसार सहित सभी व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत योजना बनाई गई। कार्यक्रम की सफलता हेतु वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा हुई।

बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक जीत व आज भाजपा के नये मुख्यमंत्री श्री सुवेंद्र अधिकारी के सपथ ग्रहण के उपलक्ष पर जिला कार्यालय में झालमुडी़ खिलाई गई, सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश था,

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी श्रीमती संध्या पारगनिहा, जिला प्रशिक्षण प्रभारी शिरीष अग्रवाल, प्रदेश लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, बिलासपुर संभाग प्रभारी अभिषेक शुक्ला, निर्वितमान जिला अध्यक्ष पवन साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, लेखराम साहू, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, सौरभ लुनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, अश्वनी यादव, हरीश कटझरे, टिनेश्वर बघेल, भुनेश्वरी ठाकुर, पूजा यादव, निशायोगी, प्रेम साहू, प्रमोद जैन, तोरण साहू, लाल निवेंद्र टेकाम, कमलेश सोनी, विनोद जैन, कमल पनपालिया, मोपेन्द्र साहू सहित जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कमल पनपालिया 

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.