सुशासन तिहार : शिविर में शामिल हुए छोटे कद के 'पार्षद'

बालोद : गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 10 के सरदार पटेल मैदान में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में नगर पालिका के छोटे कद के 'पार्षद' दीपक लोढा शामिल हुए। 'सुशासन तिहार' के अवसर पर आयोजित शिविर में पार्षद की भागीदारी स्थानीय प्रशासन और जनता के बीच की कड़ी को मजबूत करने के उद्देश्य से देखी जा रही है।

शिविर का मुख्य लक्ष्य CM विष्णुदेव साय सरकार की योजनाओं को सीधे आम नागरिकों तक पहुंचना है। छोटे कद के 'पार्षद' ने लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

'पार्षद' ने बताया शिविर का मुख्य उद्देश्य मौके पर ही राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड और आधार सुधार जैसी समस्याओं का समाधान करना।

पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं (जैसे महतारी वंदन योजना, पीएम आवास) के बारे में जानकारी देना और उनके फॉर्म भरवाना और शासन की कार्यप्रणाली को जनता के लिए सुलभ और पारदर्शी बनाना है।  पार्षद द्वारा स्टालों का निरीक्षण किया गया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.