जनजातीय गरिमा उत्सव: धरती आबा में चयनित ग्रामों में किया गया विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
बालोद : जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत् धरती आबा में चयनित ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड डौण्डी के 10 गांव बालोद विकासखण्ड के 02 गांव तथा डौण्डीलोहारा विकाखण्ड के 15 गांवों में गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान शासकीय एवं गैर शासकीय संगठनों द्वारा पैदल यात्रा का आयोजन कर गांव की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करते हुए जागरुकता फैलाने के साथ-साथ वृक्षारोपण का भी कार्य किया गया। बालोद विकासखण्ड के ग्राम करहीभदर में शासन की महत्वाकांक्षी एवं जनहितैषी कार्यक्रम ’सुशासन तिहार’ के तहत जनसमस्या शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 13 आयुष्मान कार्ड, 12 जॉब कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास हेतु प्राप्त 1502 आवेदनों का निराकरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जनजातीय गरिमा उत्सव के इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम ओर योजनाओं के बारे में ट्रांजेक्ट वॉक के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा जिले में सुशासन तिहार के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर और विभिन्न लाभार्थी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे किसी भी ग्रामीण को एक ही जगह सारी सुविधाएँ उपलब्ध कराया जा सके।


No Previous Comments found.