प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 09वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का माॅडल उत्तर जारी
बालोद : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि प्रयास आवासीय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का माॅडल उत्तर विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ पर जारी कर दी गई है। उन्होेंने बताया कि आवेदक 30 मई 2026 तक अपने गृह जिले के संबंधित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति के संबंध में दस्तावेज जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बिना प्रमाण के दावा आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा। इसके साथ ही डाक द्वारा दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।
क्रमांक/202/ठाकुर
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.