सुशासन तिहार 2026: गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम चैरेल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

बालोद :    सुशासन तिहार 2026: गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम चैरेल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 26 मई को शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारी पूर्ण, हितग्राहियों को किया जाएगा शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चैरेल में 26 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। चैरेल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम चंदनबिरही, चिचलगोंदी, रौना, कान्दुल, परसतराई, रैहची, कोटगांव, सनौद, डुंडेरा, नवागांव डु, बासीन, पिरीद, कुरदी, चैरेल, कोंगनी, कमरौद, धनगांव, खेरूद, कोड़ेवा और खुटरी (खे) के ग्रामीण शामिल होंगे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चैरेल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के सफल संचालन हेतु कृषि उपज मंडी सचिव श्री संजीव वाहिले (मो. 8770609009) को नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुंडरदेही उमेश रात्रे एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती पितेश्वरी सूर्यवंशी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.