ग्राम पंचायत कुलिया में नहीं हो रहा है कोई भी विकास कार्य छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

बालोद : यह समाचार बालोद जिले के अंतर्गत आने वाले गुरुर विकासखंड से लगे ग्राम पंचायत कुलिया का है जहां पर छत्तीसगढ़ शासन नेता मंत्रियों के द्वारा कोई विकास कार्य नहीं देने के कारण गांव वाले बहुत ही नाराज नजर आ रहे हैं वहां के प्रथम नागरिक धर्मेंद्र साहू सरपंच ग्राम पंचायत कुलिया ने हमारे संवाददाता को बताया कि हमारे गांव में लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि ना तो यहां पर सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं हुआ है जैसे की सीसी रोड टीना सेड तालाब सौंदर्य करण ऐसे बहुत सारे कार्य जो लोगों के लिए अति आवश्यक  है हमारे द्वारा कई बार सीएम के दफ्तर का चक्कर भी काट चुके हैं मगर आज तक हमारे पंचायत प्रस्ताव पर कोई भी निर्णय नहीं लिया गया ऐसे में हम पंचायत चलाएं तो चलाएं कैसे लोगों की गाली सुनने के अलावा और कुछ नहीं है जो भी नागरिक आते हैं वह यही कहते हैं कि 2 साल आपके सरपंची को हो गया है मगर अभी तक कोई विकास कार्य क्यों नहीं हो रहा है ऐसे में हम लोगों को क्या जवाब दें क्योंकि शासन प्रशासन ही मौ‌न बैठें हुए हैं। 

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.