जिले में रेत के अवैध परिवहन, भण्डारण एवं उत्खनन पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई
बालोद : कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला खनि अधिकारी श्री प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि 23 मई 2026 को खनिज विभाग की टीम के द्वारा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम सिकोसा, खेरूद, बघमरा, चिचलगोंदी, देवरी ख, रेंगकठेरा, अर्जुंदा आदि का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करते पाए जाने के कारण कुल 05 वाहनों को जब्त किया गया है। जिसमें रेत से भरी 03 हाइवा और 02 ट्रेक्टर रेत को थाना आरक्षी केन्द्र गुण्डरदेही और अर्जुंदा की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण में नियमानुसार खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्यवाही की जाएगी एवं भविष्य में भी खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.