जिला स्तरीय महिला कांग्रेस की बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा जी हुई शामिल

बालोद : अध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं विधायक संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र श्रीमती संगीता सिन्हा जी के अध्यक्षता में जिला महिला कांग्रेस कमेटी बालोद की आवश्यक बैठक राजीव भवन बालोद में आहूत की गई।
  जिसमे महिला कांग्रेस द्वारा संगठनात्मक मजबूती एवं सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई बैठक में संगठन विस्तार,बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा अधिक से अधिक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी तथा अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई।
 कार्यक्रम में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा की अगुवाई में "पोस्टकार्ड अभियान" की शुरुवात की गई जिसमें महिलाओं ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर नारीशक्ति वंदन अधिनियम 2023 को तुरंत लागू करने,ओबीसी एस सी एसटी महिलाओं को आरक्षण देने महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.