विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौरेल में जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया
बालोद : विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौरेल में जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। शिविर में क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक जी ने प्रशासन को खेरूद घाट एवं क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के बारे में भी अवगत कराया तथा इन पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता बताई।
किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आगामी फसल सीजन के लिए खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही वर्तमान में चल रहे खाद वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों को सही एवं समय पर जानकारी उपलब्ध कराने पर भी चर्चा किए।
जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों को जल संकट से निपटने और जल संरक्षण हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया जागरूक।
शिविर में पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू जी, अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही पुरुषोत्तम चंद्राकर जी, उपाध्यक्ष नीतीश मोंटी यादव जी, श्रीमती मीना उमाशंकर साहू जी सदस्य जिला पंचायत बालोद, गुलशन चंद्राकर जी सदस्य जिला पंचायत, क्रांति भूषण साहू जी अध्यक्ष सरपंच संघ जिला बालोद, जनपद सदस्यगण, सरपंचगण सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उप
स्थित
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.