सुशासन तिहार में एक माँ को मिला अपनी दिव्यांग बेटी के लिए व्हीलचेयर
बालोद : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप आयोजित हो रहे सुशासन तिहार के शिविर आम जनता के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए लोगों के शासकीय काम न केवल आसानी से हो रहे हैं, बल्कि उनके समय और पैसे की भी भारी बचत हो रही है। बालोद जिले के ग्राम पंचायत संजारी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर मंे पहुंची एक माँ ने अपनी दिव्यांग बेटी के लिए एक आवेदन से ही उसे समाज कल्याण विभाग द्वारा व्हीलचेयर प्रदान किया गया है। ग्राम आतरगांव की रहने वाली दूरपति बाई अपनी दिव्यांग बेटी को लेकर बेहद परेशान रहती थीं। चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ बेटी को उठाने और कहीं भी ले जाने में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनके लिए बाजार से व्हीलचेयर खरीद पाना भी मुश्किल था। जब दूरपति बाई को संजारी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर का पता चला, तो वे अपनी उम्मीद लेकर समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर पहुँचीं। उन्होंने अपनी बेटी के लिए व्हीलचेयर की मांग करते हुए एक आवेदन दिया।
सुशासन तिहार में जिला प्रशासन ने उसके आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ निराकरण करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित रूप से मौके पर ही दूरपति बाई की बेटी को व्हीलचेयर प्रदान कर दी गई। दूरपति बाई ने बताया कि उनके लिए व्हीलचेयर खरीद पाना काफी मुश्किल था, लेकिन सुशासन तिहार के विशेष शिविर के कारण उनका यह काम बहुत ही कम समय में और बेहद आसानी से हो गया। अपनी इस बड़ी समस्या का तुरंत समाधान होने पर भावुक मां दूरपति बाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक


No Previous Comments found.