श्री राम जानकी गायत्री शक्तिपीठ गुरुर,बालोद में पांच दिवसीय निःशुल्क आवासीय युवा शिविर का शुभारंभ,
बालोद - गायत्री परिवार बालोद के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ गुरुर में आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क आवासीय युवा शिविर का शुभारंभ गुरुवार को श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। 11 से 15 जून 2026 तक चलने वाले इस आवासीय शिविर का शुभारंभ श्री चम्पेश्वर साहू संयोजक प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ छ. ग.,श्री बी एस अठनगर जिला समन्वयक बालोद , श्री मति निधि टूवानी समाजसेविका,, श्री मति अन्नपूर्णा हिरवानी, डॉ गोपाल साहू समन्वयक ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में गायत्री मंत्र एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत किया गया। अतिथियों का स्वागत तिलक, पुष्पगुच्छ एवं साहित्य भेंट कर किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिकता,अनुशासन,संस्कार और आत्मविश्वास की भी आवश्यकता है। ऐसे शिविर युवाओं को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित अन्य जिलों से भी युवा शिविर में भाग लेने पहुंचे हैं। शिविर में लगभग 180 युवक-युवतियां सहभागिता कर रहे हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं का व्यक्तित्व निर्माण,नैतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को विशेष रूप से एकाग्रता, स्मरण शक्ति, समय प्रबंधन एवं तनाव नियंत्रण के व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। पांच दिवसीय शिविर में योग, प्राणायाम, ध्यान, गायत्री साधना, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता निर्माण, नशा मुक्ति,चरित्र निर्माण, स्वावलंबन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र चेतना जैसे विषयों पर अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन प्रातःकालीन साधना, समूह चर्चा, प्रेरक सत्र एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है। शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली के प्रतिनिधि कुलदीप कृष्ण भारती,श्री डागेश्वर साहू, सुश्री भेमेश्वरी साहू, सुश्री प्रिया साहू द्वारा युवाओं को जीवन प्रबंधन, संस्कार निर्माण एवं आध्यात्मिक जीवन शैली के संबंध में प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री बी एस अठनगर , ब्लॉक सह समन्वयक डॉ गोपाल साहू, जिला युवा प्रकोष्ठ समन्वयक श्री दिलीप कुमार निर्मलकर, रोहित साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्लॉक युवा प्रकोष्ठ गुरुर के नामदेव साहू,नरेंद्र साहू ,जगमोहन साहू , श्री भोलेश्वर सिन्हा ने बताया कि शिविर के माध्यम से युवाओं को संस्कारित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से ऐसे रचनात्मक आयोजनों से जुड़कर अपने व्यक्तित्व विकास एवं समाज निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।
रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.