PM व CM आवास योजना-ग्रामीण के निरस्त प्रकरणों पर दावा-आपत्ति आमंत्रित
बालोद - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृति के उपरांत निरस्त किए गए प्रकरणों के हितग्राहियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की जाती है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार विकासखंड गुरुर PM आवास योजना ग्रामीण: वित्तीय वर्ष 2024-26 की स्वीकृति के बाद निरस्त 73 आवास CM आवास योजना ग्रामीण: वित्तीय वर्ष 2023-24 की स्वीकृति के बाद निरस्त 11 आवास कुल 84 हितग्राहियों की सूची संबंधित ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। अंतिम तिथि 19 जून 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ ग्राम पंचायत में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें। सभी संबंधित हितग्राही अपनी ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर सूची का अवलोकन कर लें। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाली दावा-आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.