जिले में खनिज के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई

बालोद : कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत खनिज विभाग के द्वारा 16 जून 2026 को गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम देवरी ख एवं डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम घोटिया, पटेली एवं सिंघनवाही का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा निरीक्षण के दौरान रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 01 हाइवा सीजी 07 सीएन 2697 एवं 06 टेªक्टर मय ट्राॅली सीजी 07 सीजी 7243, सीजी 24 ई 8175, सीजी 24 यू 5202, सीजी 24 यू 5201, सीजी 24 बीजेड 8673 एवं स्वराज 704 एफई को जप्त कर थाना/आरक्षी केन्द्र गुण्डरदेही व बालोद के अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण में नियमानुसार खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी खनिज जांच दल द्वारा खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन व भण्डारणकर्ताओं के विरूध्द निरंतर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। 
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.