जगतरा टोल प्लाजा में आरटीओ एवं पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की विधायक संगीता सिन्हा ने ली जानकारी
बालोद : बालोद जिले के जगतरा टोल प्लाजा में आरटीओ एवं पुलिस विभाग द्वारा की जा रही चालानी कार्रवाई को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से जानकारी ली।
इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा जी ने चालान की प्रक्रिया, वाहनों की जांच तथा आम नागरिकों को हो रही संभावित असुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्रवाई पूरी पारदर्शिता एवं नियमों के अनुरूप हो तथा आम जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
विधायक ने उपस्थित वाहन चालकों एवं क्षेत्रवासियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन आवश्यक है, लेकिन कार्रवाई के दौरान आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, आरटीओ एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। विधायक ने आश्वस्त किया कि जनता से जुड़े हर मुद्दे पर उनकी आवाज को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.