विशेष ग्राम सभा में पीएम आवास की प्रतीक्षा सूची का होगा सत्यापन

बालोद : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार, बालोद जिले के सभी गांवों में आगामी 24 जून को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से प्राप्त सिस्टम जनरेटेड प्रतीक्षा सूची का सार्वजनिक वाचन, अवलोकन और सत्यापन करना है।ग्राम सभा के दौरान शासन द्वारा निर्धारित 12 मापदंडों के आधार पर हितग्राहियों की पात्रता की बारीकी से जांच की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में इस सूची का प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को पूरी पारदर्शिता के साथ सूची की जानकारी मिल सके। इस प्रक्रिया से प्राप्त फीडबैक के आधार पर ही स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी। 

दावा-आपत्ति और पारदर्शी समाधान नियमों के तहत सूची को लेकर ग्रामीणों से दावा-आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।
 प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का गहन परीक्षण करने के बाद उनका न्यायसंगत निराकरण किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चन्द्रवंशी ने स्पष्ट किया है कि आवास प्लस 2.0 की यह सूची पूरी तरह से सिस्टम आधारित और एआई (AI) जनरेटेड है, जिसमें गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है।
 *तैयारियों के कड़े निर्देश 
इस विशेष आयोजन को सफल बनाने के लिए जनपद पंचायत गुरुर मे समस्त सचिव /रोजगार सहायकों  की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी सचिव को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम सभा से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है । उक्त प्रशिक्षण मे जिला से जिला समन्वयक आवास, मुख्यकार्यपालन अधिकारी गुरुर, अतिरिक्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी, तकनीकी सहायक आवास एवं आवास नोडल उपस्थित थें!!!

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.