बजट में शामिल पुल-पुलियों के निर्माण को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग, उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिले यशवंत जैन व चेमन देशमुख
बालोद : भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर बालोद जिले में वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के बजट में शामिल महत्वपूर्ण पुल-पुलिया निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की मांग की।
सौंपे गए मांगपत्र में जिला बालोद के गुण्डरदेही विधानसभा अंतर्गत सांकरी-कमरौद मार्ग पर तांदुला नदी में -2442.68 लाख , तिलखैरी-देवरी मार्ग पर तांदुला नदी में -1513.06 लाख ,तथा डौण्डीलोहारा विधानसभा अंतर्गत पिपरखार -मरईटोला मार्ग पर खरखरा नाला में -540.26 लाख , कुसुमकसा-रेलवे स्टेशन मार्ग में -424.92 लाख एवं चिपरा से किल्लेकोड़ा मार्ग के जूझारा नाला में -211.94 लाख कुल 5132.86 लाख की लागत से बनने वाले पुल-पुलिया निर्माण कार्यों के लिए मांग पत्र दिया । प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन जी ने कहा कि इन पुल-पुलियों के निर्माण से बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या दूर होगी। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में परेशानी नहीं होगी तथा मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य मार्गों से मजबूत होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बजट में शामिल ये पुल-पुलिया क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग हैं, जिनके पूर्ण होने से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जनहित से जुड़े इन कार्यों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।
कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद
रिपोर्टर : रमेश कुमार
No Previous Comments found.