मन की बात कार्यक्रम हेतु जिला प्रभारी एवं सदस्यों की नियुक्ति
बालोद : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला महामंत्री श्री राकेश "छोटू" यादव जी को मन की बात कार्यक्रम का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही श्री ठाकुर रामचंद्राकार जी एवं श्री सौरभ लुनिया जी को मन की बात कार्यक्रम का जिला सदस्य बनाया गया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिले के सभी 17 मंडलों में भी मन की बात कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं समन्वय के लिए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम को व्यापक जनसहभागिता प्राप्त होगी तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन, लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्री देवलाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख, बिलासपुर संभाग सह प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पवन साहू, श्री कृष्णकांत पवार, पूर्व प्रदेश मंत्री श्री राकेश यादव, पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू, श्री वीरेंद्र साहू, श्री लेखराम साहू, पवन सोनबरसा, टिनेश्वर बघेल, कौशल साहू, श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर, श्रीमती कांति सोनेशवरी,हरीश कटझरे,प्रेम साहू, श्रीमती चंद्र लता साहू, श्रीमती पूजा यादव, श्रीमती निशा योगी, सोमेश सोरी, जितेंद्र साहू, मनीष झा, विनोद जैन, कमल पनपालिया,सहित जिले के समस्त पदाधिकारी , जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रभारी एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद परिवार को विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए "मन की बात" कार्यक्रम को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
कमल पनपालिया
मिडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद
"संगठन की शक्ति, राष्ट्र की प्रगति — मन की बात से जन-जन की सहभागिता।"
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.