राष्ट्रीय 'पल्स पोलियो अभियान' का हुआ जिला स्तरीय शुभारंभ
बालोद - राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर आज 28 जून 2026 को बालोद जिले में "पल्स पोलियो अभियान" का गरिमामय एवं विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.एल.उइके द्वारा ग्राम अंगारी निवासी श्रीमती फागेश पटेल के नवजात शिशु को मातृ एवं शिशु अस्पताल, बालोद में पोलियो की ड्रॉप पिलाकर इस महाअभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.आर.के.श्रीमाली,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.जे.के.सिंह,राज्य से विशेष तौर पर आईं डॉ.सी.शिवानी, यूएनडीपी से दुर्गेश्वरी,खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी श्री आर.के.सोनबोईर तथा जिला वैक्सीन स्टोर मैनेजर श्री आर.के.सहारे उपस्थित थे।
रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.