गुरूर में यादव समाज के टीनाशेड, सीसी रोड भूमिपूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बने किशोर साहू

बालोद : इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किशोर साहू ने कहा कि यादव समाज अपनी मेहनत ईमानदारी सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परम्पराओं के लिए सदैव जाना जाता है,समाज की प्रगति तभी संभव है जब हम शिक्षा,संगठन और संस्कार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे,जिन प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया वे समाज के उज्जवल भविष्य के प्रतीक है। 

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी  के अथक प्रयास से आपके बहुप्रतीक्षित मांग पूरा हुआ टीना शेड एवं सीसी रोड़ निर्माण से भवन में सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सुविधा होगी, जनहित के कार्य समाज की सुविधा और विकास को नई दिशा देगी। 
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस महामंत्री एवं सर्किल यादव समाज सरंक्षक जितेंद्र यादव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री सुमीत राजपूत, अध्यक्ष सर्किल कोसरिया यादव समाज शालिक राम यादव, जोन अध्यक्ष तोषण साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज सिन्हा,सेक्टर प्रभारी कमलेश्वर सिन्हा,बूथ अध्यक्ष तारकेश सिन्हा, यादव समाज कोषाध्यक्ष तुलसी यादव,देवव्रत यादव सहित ग्राम पंचायत बोरतरा की सरपंच पूर्णिमा द्रोणा सिन्हा सहित पंच गण ,सामाजिक गण ,ग्रामवासी उपस्थित रहे।  

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.