बच्चों को साइबर फ्राड से बचने एवं यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील
बालोद : पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में , अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद श्री बोनीफॅास एक्का , यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय एवं थाना बालोद प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में अरिंहत एकेडमी स्कूल बालोद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय प्रभारी यातायात के द्वारा अरिहंत एकेडमी स्कूल बालोद के बच्चों को यातायात सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दिया गया बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लाने के लिए युवाओं एवं बच्चों को यातायात सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने,संयमित गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने एवं हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, ड्रायविंग लायसेंस बनावाकर ही वाहन चलाने, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने की समझाईस दिया गया साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधित पाम्पलेट का वितरण किया गया। दुर्घटनाओं में कमी लाने जागरूकता अभियान के साथ-साथ ही प्रभावी चालानी कार्यवाही भी की जा रही है जिसमें मुख्य रूप से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले के विरूद्व कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। कल दिनांक 06.07.2026 को शराब पीकर वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालको पर माननीय न्यायालय द्वारा 40,000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
थाना प्रभारी बालोद द्वारा बच्चों को बढ़ते साइबर अपराधों जैसे विडियो कॉल में अनजॉन नंबरों से दोस्ती करने से बचने, अनजान लिंक में क्लिक नहीं करने, ओएलएक्स के माध्यम से ठगी, ईनाम जीतने के लालच, टावर लगाने के नाम से होने वाले ठगी विभिन्न प्रयोजनों से लाालच देकर ठगी होने से बचने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक रहने की सलाह दिया गया, साथ ही साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर सम्पर्क कर रिपोर्ट दर्ज करने की हिदायत दी गई,
इस कार्यक्रम में सउनि सीता गोस्वामी महिला सेल बालोद द्वारा बालिकाओं एवं बच्चों को अभिव्यक्ति एप के संबंध में भी जानकारी दिया गया की इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड़ कर रखने एवं जरूरत पड़ने पर किस तरह से उपयोग करने के तरीकों को बताया गया। अभिव्यक्ति एप के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने एवं एप का उपयोग करने की सलाह दिया गया। बच्चों को बेड-टच/गुड-टच के संबंध में जानकारी दिया गया व महिलाओं एवं बच्चों पर घटित होने वाले अपराधों से बचने के लिए विभिन्न तरीकों एवं बच्चों के शोषण के विरूद्व अधिकारो के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.