बालोद में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता होगी

बालोद : भगवान श्रीजगन्नाथ की पावन रथयात्रा इस वर्ष 16 जुलाई (गुरुवार) को बालोद नगर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ निकाली जाएगी। 

रथयात्रा में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा समिति, बालोद द्वारा सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से इस भव्य धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होकर भगवान श्रीजगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

रथयात्रा स्थानीय प्राचीन कपिलेश्वर मंदिर से दोपहर 1:30 बजे प्रारंभ होगी। भव्य एवं सुसज्जित रथ पर भगवान श्रीजगन्नाथ अपने बड़े भाई भगवान बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा के साथ विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। पारंपरिक वाद्ययंत्रों, गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन एवं जयघोषों के बीच निकलने वाली यह शोभायात्रा पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर देगी।

रथयात्रा कपिलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर बुधवारी बाजार, हलधरनाथ योगी चौक, मोखला मांझी, मधु चौक, जय स्तंभ चौक, शीतला मंदिर, नया बस स्टैंड, दल्ली चौक, घड़ी चौक एवं सदर बाजार से होते हुए पुनः कपिलेश्वर मंदिर पहुँचेगी।

रथयात्रा समिति ने इस पावन अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, महिलाओं, युवाओं तथा बालोद एवं आसपास के सभी ग्रामों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रथयात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.