क्राइम समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा सख्त निर्देश – अपराध व अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति

बालोद :  बालोद जिला मुख्यालय में आयोजित क्राइम समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 समीक्षा के प्रमुख बिंदु 
क्राइम समीक्षा बैठक में लंबित अपराधों, चालानों, वारंट, गुमशुदगी, शिकायतों एवं विवेचना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही जुआ, सट्टा, आबकारी एक्ट, अवैध परिवहन, अवैध निवासियों के सत्यापन, किरायेदार सत्यापन, निगरानी बदमाशों की चेकिंग, सड़क दुर्घटना नियंत्रण, साइबर फ्रॉड जागरूकता, स्कूल एवं बीट प्रणाली की कार्यवाही तथा गौवंश तस्करी जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

परिवार परामर्श केंद्र के प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं नेटग्रिड के माध्यम से आरोपियों की जानकारी एकत्रित करने पर भी जोर दिया गया। 

अपराध नियंत्रण एवं सक्रिय पुलिसिंग
अपने-अपने थाना क्षेत्रों में उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करें।अवैध परिवहन के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जाए। सूचनातंत्र को मजबूत कर समय रहते अपराधों पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

यातायात व्यवस्था में सुधार 
 ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर सख्त कार्यवाही।
 ओवर स्पीड वाहनों पर नियमित चेकिंग व चालानी कार्रवाई।
दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित कर बैरीकेट एवं रेडियम लगवाना सुनिश्चित करें।

 जनसंपर्क एवं व्यवहार 
सभी थाना प्रभारी  थाना क्षेत्र में सूचना तंत्र मजबूत एवं स्टाफ व आम जनता से शिष्ट, संयमित एवं संवेदनशील व्यवहार रखें।बेहतर सामंजस्य बनाकर कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

साइबर क्षमता बढ़ाने के निर्देश 
प्रत्येक थाना से चयनित स्टाफ को साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे कार्य का भार कम हो और दक्षता बढ़े। 

अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध 
जिले में शराब, सट्टा, जुआ एवं गांजा जैसी गतिविधियों को पूर्णतः बंद करने के निर्देश। इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
निरंतर निगरानी एवं समीक्षा 
 पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि वे अचानक निरीक्षण (सरप्राइज विजिट) करेंगे।
 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियमित समीक्षा भी जारी रहेगी।
 बेहतर कार्य करने वालों को प्रशंसा एवं प्रोत्साहन, वहीं लापरवाहों पर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि थाना स्तर पर आवश्यक सभी सामग्री एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु समय-समय पर प्रस्ताव/आवेदन प्रस्तुत किए जाएं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा।

सुरक्षा दृष्टिकोण से लाइन एवं ऑर्डर ड्यूटी के लिए आवश्यक पर्याप्त संसाधन थाना में उपलब्ध रखना तथा उनकी अद्यतन जानकारी संधारित करना भी अनिवार्य किया गया।

 महत्वपूर्ण संदेश 
पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने स्पष्ट कहा कि पुलिस की छवि को बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मीटिंग में डीएसपी हेडक्वार्टर श्रीमती श्रुति सिंह, डीएसपी श्री बोनीफास एक्का, डीएसपी श्री राजेश बागड़े, डीएसपी श्रीमति माया शर्मा रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा यातायात प्रभारी , साइबर सेल प्रभारी समेत जिले के सभी थाना प्रभारी अन्य निरीक्षकगण एवं अधिकारी कर्मचारी  उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.