सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध बालोद पुलिस की सख्त कार्रवाई
बालोद : पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में 'मिशन नवचेतना' के अंतर्गत नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत विशेष कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान थाना बालोद, सनौद, अर्जुन्दा एवं डौण्डी क्षेत्रों में कुल 15 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए तथा 15 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च)(1) के अंतर्गत कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई कर भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई।
???? आरोपीगण
1. सौरभ कुमार यादव (थाना सनौद)
2. वेदप्रकाश साहू (थाना सनौद)
3. टिकेन्द्र कुमार (थाना अर्जुन्दा)
4. संजय कुमार उइके (थाना डौण्डी)
5. वासुदेव देवांगन (थाना बालोद)
6. मयंक कुमार साहू (थाना बालोद)
7. प्रेमकुमार ठाकुर (थाना बालोद)
8. राकेश ठाकुर (थाना बालोद)
9. खेमचंद साहू (थाना बालोद)
10. चंद्रशेखर यादव (थाना बालोद)
11. भूपेंद्र कुमार नायक (थाना बालोद)
12. गुमान पटेल (थाना बालोद)
13. पिताम्बर साहू (थाना बालोद)
14. राकेश पटेल (थाना बालोद)
15. आशीष साहू (थाना बालोद)।
बालोद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, नशाखोरी एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। 'मिशन नवचेतना' के माध्यम से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता एवं सख्त वैधानिक कार्रवाई दोनों समानांतर रूप से संचालित की जा रही हैं, ताकि जिले में सुरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण स्थापित किया जा सके।
बालोद पुलिस की अपील
नशे से दूर रहें, कानून का पालन करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अवैध शराब बिक्री अथवा अन्य नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को दें। आइए, हम सभी मिलकर 'मिशन नवचेतना' के माध्यम से नशामुक्त, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त बालोद के निर्माण में अपना योगदान दें।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.