स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति द्वारा स्वच्छता वीर शंकर गुंडे का सम्मान
बालोद - स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम समय समय पर महादेव घाट रायपुर में स्वच्छता जागरूकता अभियान करते आ रही है। उसी दौरान स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल की मुलाकात स्वच्छता करते हुए एक शक्स पर पड़ी उन्होंने उस शख्स के पास जाकर पूछा क्या आप यहां के स्वच्छता कर्मचारी हैं तो उन्होंने कहा वो तो हूं पर यहां का नहीं हूं लेकिन मैं अपना समय निकाल कर स्वेच्छा से यहां श्रमदान देता हूं। एनिकेट पर जलकुंभी कचरे अटक जाते हैं उन्हें वहां जाकर उसे भी बाहर निकालता हूं। तो मैंने स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के कार्यों की जानकारी उन्हें तो वे स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के सदस्य के रूप में जागरूकता अभियान करने की मंशा जाहिर की। इस पर अध्यक्ष ने कहा पहले आपके कार्यों को देखा जाएगा फिर आपका सम्मान कर आपको शामिल किया जाएगा। समिति द्वारा इनके एवं इनके साथियों के कार्यों की सतत निगरानी करने पर सही पाया गया। इनके निःस्वार्थ सेवा भाव एवं जागरूकता अभियान के लिए स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर रायपुर प्रभारी जन्मेजय गुप्ता ने इस अवसर पर हाथ जोड़कर लोगों से कहा ,जिस प्रकार शंकर गुंडे अपनी स्वेच्छा से स्वच्छता कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं वैसे ही आप सभी नदी , तालाब , मंदिर , सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता बनाए रखें ।उधर न फेंकें। कचरा डस्टबिन एवं निर्धारित स्थान पर डालें। इस अवसर पर संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल , संयुक्त सचिव सुरेन्द्र कुमार , रायपुर प्रभारी जन्मेजय गुप्ता,शंकर गुंडे, सुशील बंजारे, गोपाल नायक एवं अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
रिपोर्टर - रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.