गुरूर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु भाजयुमो ने नए थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
बालोद : आज दिनांक 22 जुलाई दिन बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा गुरूर मंडल द्वारा गुरूर थाने के नए थानेदार साहब श्री मुकेश सिंह जी से सौजन्य भेट किया और गुरूर नगर में चल रहे निरंतर चाकूबाज़ी और अवैध गांजा बिक्री , दारू बिक्री और सट्टे के काम में रोक लगने के लिए ज्ञापन सौंपा गया इस भेट में हमारे भारतीय जनता पार्टी गुरूर के मंडल अध्यक्ष श्री आनंद शर्मा जी , हमारे नगर पंचायत गुरूर के अध्यक्ष श्री प्रदीप साहू जी , हमारे नगर पंचायत गुरूर के एल्डरमैन श्री चंद्रप्रकाश गांधी जी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री हिमांशु ईसाप्रकाश साहू जी और मंडल उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र साहू जी , मंडल मीडिया प्रभारी श्री रविकांत देशमुख जी , मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी श्री यमन नरेती जी , मंडल कार्यालय प्रभारी श्री रितेश सेन जी , श्री आयुष दीवान जी , श्री अनमल ओझा जी और श्री लिलेश साहू जी और युवा मोर्चा के सभी साथियों की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक
No Previous Comments found.